पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज मंदीप सिंह ने अपने आईपीएल प्रदर्शन से काफी निराश किया है। आकाश ने साथ ही ये भी कहा कि 30 वर्षीय मनदीप को टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए अपने खेल को ऊपर उठाने की जरूरत है।

Advertisement

जालंधर के रहने वाले मनदीप सिंह ने अपने आईपीएल करियर में 107 मैच खेले हैं, जिसमें 21.69 की औसत और 123.77 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 1692 रन बनाए हैं। अगर मौजूदा सीज़न की बात करें तो दिल्ली के लिए अब तक दो मैचों में, उन्होंने 0 और 18 के स्कोर ही बनाए हैं। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज आईपीएल में पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए चोपड़ा ने कहा, “अगर डेविड वार्नर आते हैं, तो टिम सीफर्ट बाहर हो जाएंगे। ये एक लाइक फोर लाइक रिप्लेसमेंट होगा। मनदीप सिंह तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कुछ खास नहीं किया है। उन्होंने 100 से अधिक मैच खेले हैं लेकिन केवल 1000 से अधिक रन बनाए हैं। वो अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं रहा है। मुझे लगता है कि उन्हें मनदीप की जगह कोना भरत या यश ढुल को प्लेइंग इलेवन में लाना चाहिए।”

आगे बोलते हुए आकाश ने दिल्ली की गेंदबाज़ी को भी कमज़ोर बताया और कहा, “गेंदबाजी दिल्ली के लिए चिंता का विषय है। शार्दुल ठाकुर दो मैचों में काफी महंगे साबित हुए हैं। वो अब तक दोनों मैचों में 40 से ज्यादा रन दे चुके हैं। उन्होंने उनमें से एक में रन बनाए लेकिन दूसरे में बल्ले से सस्ते में आउट हो गए। वो विकेट भी नहीं ले रहा है।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार