आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच के खराब प्रदर्शन को लेकर उनकी आलोचना की है। आकाश का कहना है कि फिंच अपने अहंकार को सिर पर हावी होने दे रहे हैं और यही कारण है कि वो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को फटकार लगाते हुए आकाशन ने कहा कि विश्व कप विजेता कप्तान से इससे बेहतर की उम्मीद की जाती है।

Advertisement

केकेआर ने 35 वर्षीय फिंच को अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में शामिल किया था लेकिन एक मैच को छोड़ दें तो फिंच फिलहाल केकेआर की टीम पर बोझ बनते नज़र आ रहे हैं। आईपीएल 2022 में कोलकाता के लिए फिंच ने अब तक तीन मैच खेले हैं। तीन में से दो मैचों में, वो सस्ते में आउट हुए हैं और इस दौरान वो इनस्विंग डिलीवरी के खिलाफ हिट करने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisement

वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ कोलकाता का अहम मुकाबला होने वाला है। इस मैच से पहले आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा. "एरोन फिंच अहंकार के साथ बल्लेबाजी कर रहा है। इसलिए, वो अदर आने वाली गेंद को मारने की कोशिश कर रहा है, जो उसे बहुत परेशान कर रही है। एक विश्व कप विजेता कप्तान उससे बेहतर कर सकता है।"

आगे बोलते हए मशहूर कमेंटेटर ने कहा , “जब ये टीमें पिछली बार खेली थीं, तब फिंच ने रन बनाए थे। वो अंदर आने वाली गेंद के खिलाफ संघर्ष करता है। राजस्थान के पास बोल्ट हैं, लेकिन उनकी फॉर्म फिलहाल उतनी अच्छी नहीं है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार