धोनी को रिटायरमेंट के बाद ऐसा काम करना चाहिए, पूर्व क्रिकेटर ने दिया सुझाव

Updated: Thu, Sep 27 2018 14:21 IST
धोनी को रिटायरमेंट के बाद ऐसा काम करना चाहिए, पूर्व क्रिकेटर ने दिया सुझाव Images (Twitter)

27 सितंबर। भारत के महान धोनी अब अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। हो सकता है साल 2019 के वर्ल्ड कप के बाद धोनी संन्यास का ऐलान कर दें।

यानि जैसे - जैसे दिन बीत रहा है वैसे - वैसे धोनी को रिटायरमेंट की बातें तेज हो रही है। वहीं कई क्रिकेट पंडित धोनी को रिटायरमेंट के बाद क्या करनी चाहिए उसके बारे में सलाह भी दे रहे हैं।

गौरतलब है कि धोनी एक ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिनकी डीआरएस लेने की समझदारी सभी क्रिकेटरों से अच्छी है। जब कभी भी धोनी डीआरएस के लिए जाते हैं तो वो फैसला सही साबित होता है।

ऐसा ही एक फैसला एशिया कप के दौरान भी देखा गया जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इमाम-उल-हक के लिए धोनी ने डीआरएस लेने के लिए कप्तान रोहित शर्मा को बाध्य किया था।

दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

धोनी के कहने पर रोहित ने डीआरएस लिया और इमाम-उल-हक आउट हुए। ऐसे में भारतीय क्रिकेट के पूर्व क्रिकेटरों और इस समय अपनी कमेंट्री से हर किसी का दिल जीत रहे आकाश चोपड़ा ने धोनी के लिए रिटायरमेंट के बाद एक जॉब सोच रखा है। 

आकाश चोपड़ा ने एक ट्विट किया है जिसमें उन्होंने धोनी को रिटायरमेंट के बाद ' डीआरएस का सही इस्तमाल कैसे किया जाए उसकी कोचिंग की क्लास खोलने की सलाह दी है।

चोपड़ा ने ये भी लिखा कि यदी धोनी ने डीआरएस की क्लास खोल ली तो कई कप्तान होंगे जो धोनी की क्लास में शामिल होंगे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें