भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है। इस महत्वपूर्ण सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल होकर पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था ऐसे में अब बड़ा सवाल है कि रोहित की जगह अगला उपकप्तान कौन होगा? आकाश चोपड़ा ने इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश की है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, 'अब आपको पता भी नहीं चलेगा कि किसको उपकप्तान बनाया जाए। क्या यह अजिंक्य रहाणे होंगे, या उन्हें किसी और को ढूंढना होगा? आपको तार्किक रूप से उन्हें उप-कप्तान बनाना होगा क्योंकि आपने उन्हें अभी-अभी कानपुर में कप्तान बनाया था।'

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'वह कानपुर में कप्तान थे और जब दक्षिण अफ्रीका में दौरा शुरू होता है और रोहित शर्मा नहीं होते हैं, तो उनका (रहाणे) उप-कप्तान होना निश्चित है। लेकिन क्या आप देखते हैं कि टीम में उनकी जगह पक्की है, आप उन्हें आज उपकप्तान बनाकर अगले मैच में नहीं छोड़ सकते हैं।'

आकाश चोपड़ा ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत उप-कप्तान की घोषणा बिल्कुल नहीं करेगा। विराट कोहली हैं कप्तान। राहुल द्रविड़ कोच हैं, आप दोनों के बीच मैनेज कर सकते हैं। बेशक, आप जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तान घोषित करते हैं। यह एक संभावना है क्योंकि वह एक नियमित उम्मीदवार हैं। आप रविचंद्रन अश्विन को भी बना सकते हैं क्योंकि अब और कोई स्पिनर भी नहीं है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार