India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ गए पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें लखनऊ में दूसरे मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर एक अहम सुझाव दिया है।

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ दूसरे मुकाबले में उतरने वाली है। धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब टीम इंडिया की नजर बुधवार (17 जून) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे पर होगी, जहां जीत हासिल करके वह सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

Advertisement

दूसरे वनडे से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए टीम इंडिया को एक बदलाव करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि भारत युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार कर सकता है।

पहले वनडे में भारत के लिए डेब्यू करने वाले गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए थे। हालांकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपने पांच ओवरों में कोई विकेट नहीं ले सके और 35 रन खर्च किए। इसी प्रदर्शन को देखते हुए आकाश चोपड़ा ने बदलाव की संभावना जताई है।

आकाश चोपड़ा का मानना है कि प्रसिद्ध कृष्णा लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला, फिर पूरा आईपीएल सीजन भी खेला। ऐसे में उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ प्रिंस यादव को इकाना स्टेडियम की परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है क्योंकि वह इसी मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं।

चोपड़ा ने कहा कि प्रिंस यादव ने इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम मैनेजमेंट उन्हें आजमाने के बारे में सोच सकता है। उनका मानना है कि घरेलू परिस्थितियों की जानकारी युवा गेंदबाज के पक्ष में जा सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या टीम इंडिया वाकई इस मुकाबले के लिए टीम में बदलाव करते हुए प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार