रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Bangalore) ने सोमवार (21 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2020 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हरा दिया। 2016 के बाद पहली बार आरसीबी सीजन का पहला मैच जीती। टीम के स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने इस जीत में अहम रोल निभाया और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

डी विलियर्स ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए 30 गेंदों में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस पारी के दौरान डिविलियर्स ने 2 छक्के जमाए। इन दो छक्कों के साथ ही उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 200 छक्के पूरे कर लिए है। वह इस टीम के लिए 200 छक्के पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

Advertisement

इससे पहले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस टीम के लिए 200 छक्के लगाने का कारनामा किया है। इसके अलावा डी विलियर्स आरसीबी के तरफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 239 छक्कों के साथ क्रिस गेल पहले स्थान पर मौजूद है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी डी विलियर्स दूसरे नंबर पर हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक 214 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में 323 छक्कों के साथ क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार