रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में सोमवार को मुंबई इंडियंस को बेहद रोमांचक मैच में सुपर ओवर में हरा दिया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई भी पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर इतने रन ही बना सकी। मैच सुपर ओवर में गया जहां मुंबई ने सात रन बनाए। बैंगलोर ने आठ रन बना यह मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई पहली बार आईपीएल में सुपर ओवर में हारी है।

Advertisement

मुंबई के लिए ईशान किशन (99 रन, 58 गेंद, 2 चौके और 9 छक्के) और केरन पोलार्ड (नाबाद 60 रन, 24 गेंद, 5 छक्के और 3 चौके) की मदद से मुंबई को हार के मुंह से निकाल बराबरी के स्कोर तक पहुंचा दिया था। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी। किशन ने इस ओवर में दो छक्के लगाए, लेकिन शतक से एक रन पहले आउट हो गए। आखिरी गेंद पर मुंबई को पांच रन चाहिए थे। पोलार्ड ने चौका मार मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

Advertisement

एबी डी विलियर्स ने किया कमाल

इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे एबी डी विलियर्स ने तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। डी विलियर्स ने 24 गेंदों में चार चौकों औऱ चार छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 4500 रन भी पूरे कर लिए। 

डी विलियर्स आईपीएल के इतिहास में 4500 रन बनाने वाले दूसरे विदेशी और कुल छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा,डेविड वॉर्नर औऱ शिखर धवन ने ही यह कारनामा किया था। 

7 साल बाद किया ऐसा

Advertisement

इस मुकाबले में डी विलियर्स विकेटकीपर की भूमिका में भी नजर आए। आईपीएल में सात साल बाद डी विलियर्स विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए। इससे पहले दो मुकाबलों में जोश फिलिप ने यह जिम्मेदारी निभाई थी, लेकिन इस मुकाबले के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार