इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए दुनियाभर से कुल 1574 खिलाड़ियों (1,165 भारतीय और 409 विदेशी) ने अपना नाम भेजा है। इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स ने अपनी पूर्व आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उन चार खिलाड़ियों को चुना है जिन्हें वो आगामी सीजन में RCB के लिए खेलता देखना चाहते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, एबी डी विलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो आरसीबी के लिए अपने पंसदीदा चार खिलाड़ी चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने युजवेंद्र चहल, कगिसो रबाडा, भुवनेश्वर कुमार  और रविचंद्रन अश्विन को अपनी प्राथमिकता के तौर पर चुना।

Advertisement

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल पहले भी आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। इतना ही नहीं, वो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज़ भी हैं। युजवेंद्र चहल के नाम 160 आईपीएल मैचों में 205 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा बात करें अगर भुवनेश्वर कुमार की तो वो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में नंबर-4 पर मौजूद हैं और उन्होंने 176 मैचों में 181 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन भी बहुत पीछे नहीं हैं और 212 मैचों में 180 विकेट के साथ छठे पायदान पर बने हुए हैं।

बात करें अगर कगिसो रबाडा की तो साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज़ ने भी आईपीएल में खूब प्रभावित किया है। कगिसो रबाडा के नाम 80 आईपीएल मैचों में 117 विकेट दर्ज हैं। ऐसा करके वो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में टॉप-20 गेंदबाज़ों में जगह बना चुके हैं। यही वजह है ये चारों ही खिलाड़ी एबी डी विलियर्स की पसंद बने हुए हैं और वो उन्हें आरसीबी के लिए खेलते देखना चाहते हैं।

गौरतलब है कि आरसीबी ने आगामी सीजन से पहले बड़े बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ तीन ही खिलाड़ी रिटेन किये हैं। उन्होंने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये, रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपये और यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। ऐसे में अब वो मेगा ऑक्शन में पूरे 83 करोड़ के पर्स के साथ नज़र आने वाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार