24 मार्च 2022, ये वो तारीख है जब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टीम की कप्तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया। धोनी ने टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ ही दिन पहले कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया। ऐसे में फैंस तो मायूस हैं लेकिन एबी डी विलियर्स को लगता है कि धोनी ने बिल्कुल सही फैसला किया है।

Advertisement

डी विलियर्स को लगता है कि भारतीय दिग्गज ने सही समय पर फैसला लिया है और अब वो अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दे सकते हैं। गुरुवार को, सीएसके ने एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि धोनी ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को सीएसके की बागडोर सौंपने का फैसला किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर मायूसी छा गई थी।

Advertisement

VU Sport Scouts से बातचीत के दौरान डी विलियर्स ने कहा, “मैं एमएस के कदम से हैरान नहीं हूं। मैं वास्तव में उसके लिए काफी खुश हूं। इतने लंबे समय तक उस बोझ को ढोने के बाद, लोग सोच सकते हैं कि कप्तान बनना आसान है, लेकिन ये वास्तव में आपको थका देता है। कभी-कभी आपकी रातों की नींद हराम होती है, खासकर जब आपका सीज़न अच्छा नहीं जाता है।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आखिरी आईपीएल जीतने के बाद उन्होंने बिल्कुल सही समय पर ये फैसला लिया है। मैं एमएस को फिर से बड़े छक्के मारते हुए देखना चाहता हूं। वो अब बिन किसी दबाव के वहां जा सकता है और छक्के मार सकता है और पूरी दुनिया का मनोरंजन कर सकता है जो वो सबसे अच्छा करता है।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार