22 जनवरी। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के  25वें मैच में रंगपूर राइडर्स ने खुलना टाइटंस को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैट में खुलना टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन बनाए थे जिसके बाद रंगपूर राइडर्स ने 19.3 ओवर में  4 विकेट पर 183 रन बनाकर मैच को जीत लिया। पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

रंगपूर राइडर्स के तरफ  से एबी डीविलिर्स ने कमाल की बल्लेबाजी की और शानदार 25 गेंद पर 41 रन बनानें में सफल रहे। अपनी पारी में एबी डीविलियर्स ने 3 चौके और 4 छक्के जमाए।

Advertisement

हालांकि क्रिस गेल ने 55 रन औऱ एलेक्स हेल ने 55 रन की पारी खेली। एक तरफ जहां क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में 900 छक्के जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने तो वहीं दूसरी ओर एबी डीविलियर्स ने भी टी-20 क्रिकेट में 7000 रन पूरा करने में सफल रहे।

टी-20 क्रिकेट में 7 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 14वें और साउथ अफ्रीका के पहले क्रिकेटर एबी डिवीलियर्स बन गए हैं।

एबी डीविलियर्स ने अबतक अपने टी-20 करियर में 263 मैच खेले हैं और इस दौरान 245 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 7006 रन बनाए हैं। अबतक एबी ने टी-20 क्रिकेट में 3 शतक और 47 अर्धशतक जमाने में सफल हो गए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार