March 22 (CRICKETNMORE) - मिस्टर 360 क्रिकेटर यानी एबी डी विलियर्स अपनी अजीबोगरीब शॉट औऱ तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। डी विलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने बेहतरीन खेल से फैंस का खूब मनोरंजन किया है।

Advertisement

डी विलियर्स अब तक खेले गए 10 सीजन में आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने पहले तीन सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले। इसके बाद वह साल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा बने। आईपीएल 2018 के लिए आरबीसी ने उन्हें दोबारा रिटेन किया है।

Advertisement

आईपीएल के इतिहास की पांच सबसे बड़ी पारियों में से दो पारियां डी विलियर्स ने खेली हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 133 रन और गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 128 रन की पारी खेली है।

आईपीएल के पिछले 10 सीजन में डी विलियर्स ने 129 मैचों में 38.16 की औसत से 3473 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक औऱ 22 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 133 रन रहा है।

 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार