पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) ने रविवार (22 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। कागिसो रबाडा ने मैच की दूसरी ही गेंद पर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, शफीक अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इससे पहले पार्ल और केपटाउन में खेले गए पहले और दूसरे वनडे मैच में वह 0 पर आउट हुए थे और दोनों ही मैच में उन्हें मार्को यान्सेन ने अपना शिकार बनाया था। 

Advertisement

शफीक वनडे इतिहास के पहले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं, जो एक वनडे सीरीज में एक भी रन नहीं बना पाए हैं। बता दें कि सूर्यकुमार भी तीन मैचों की द्वविपक्षीय वनडे सीरीज में लगातार तीन बार 0 पर आउट हुए हैं, लेकिन वह मिडल ऑर्डर में खेले थे। 

Advertisement

इसके अलावा शफीक वनडे में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, एंड्रयू साइमंड्स, सलमान बट और अनिल कुंबले सहित कई खिलाड़ियों ने यह अनचाहा कारनामा किया था। 

अगर शफीक अगले वनडे मैच में भी 0 पर आउट होते हैं तो वह वनडे में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा, क्रैग वाइट, हेनरी ओलंगा, प्रमोद्या विक्रमसिंघे और गस लोगी शामिल हैं। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार साउथ अफ्रीका को 36 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान पहली टीम बनी है, जिसने साउथ अफ्रीका को उसकी सरजमीं पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।  बता दें कि बारिश के चलते मुकाबला देर से शुरू हुआ था, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 47 ओवर प्रति पारी की गई। 309 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम  42 ओवर में 271 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार