पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में रिकॉर्डतोड़ शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 22 साल के शफीक ने 408 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों औऱ एक छक्के की मदद से नाबाद 160 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दम पर शफीक दिग्गजों की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

Advertisement

गावस्कर-ब्रैडमैन की लिस्ट में शामिल

Advertisement

शफीक करियर के पहले छह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले को मिलाकर उनके 6 मैचों की 11 पारियों में 720 रन हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के फ्रैंक वॉरेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपने छह टेस्ट की नौ पारियों में 695 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारत के सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के पहले छह मैच में 912 रन बनाए थे। 862 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन ने दूसरे नंबर पर और वेस्टइंडीज के जॉर्ज हेडली 730 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

145 साल में पहली बाहर हुआ ऐसा

टेस्ट क्रिकेट में सफल रन चेज में चौथी पारी में बतौर ओपनर 400 या उससे ज्यादा गेंद खेलकर नाबाद पवेलियन लौटने वाले शफीक दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में ऐसा पहले नहीं हुआ था। 

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर के नाम था, जिन्होंने साल 1974 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए टेस्ट में चेज करते हुए चौथी पारी में बतौर ओपनर 355 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली थी। 

शफीक की इस पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान ने 342 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल किया। शफीक के अलावा पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 55 रन, मोहम्मद रिजवान ने 40 रन और इमाम-उल-हक ने 35 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार