भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20I Record) ने रविवार (7 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में शानदार शतक जड़ा। अपने इंटरनेशनल करियर के दूसरे मैच में ही शतकीय पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 7 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली।

 
Advertisement

अभिषेक ने लगातार तीन छक्के जड़कर अपना शतत पूरा किया। इंटरनेशनल क्रिकेट ते 147 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक खिलाड़ी ने लगातार तीन छक्के जड़कर शतक पूरा किया है। 

Advertisement

अभिषेक ने वेलिंग्टन मसाकादजा द्वारा डाले गए पारी के 14वें ओवर की तीसरी,चौथी औऱ पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। हालांकि छठी और आखिरी गेंद पर वह आउट भी हो गए। 

बता दें कि इस पारी में अभिषेक ने अपनी पहली गेंद पर भी छक्का जड़ा था। वह एक टी-20 पारी में अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और रोहित शर्मा ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। बता दें कि अभिषेक ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक और शतक पूरा किया था।

अभिषेक ने अपनी पारी के पहले 50 रन 33 गेंद में और अगले 50 रन सिर्फ 13 गेंद में बनाए। उन्हें इस तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

गौरतलब है कि इस मैच में  भारतीय टीम ने  जिम्बाब्वे को 100 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। जिसके जवाब में  जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार