Abhishek Sharma Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा अपनी पारी में दो छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो वो हार्दिक पांड्या (27 छक्के) को पछाड़कर टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ बतौर भारतीय सर्वाधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। उनके नाम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी20 मैचों में 26 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, अगर अभिषेक अपनी पारी में तीन छक्के लगाने में सफल होते हैं तो वो जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन जाएंगे।

भारत-इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के

  • जोस बटलर - 29 मैचों की 25 पारियों में 28 छक्के
  • हार्दिक पांड्या - 21 मैचों की 19 पारियों में 27 छक्के
  • अभिषेक शर्मा - 07 मैचों की 07 पारियों में 26 छक्के
  • जेसन रॉय - 15 मैचों की 15 पारियों में 20 छक्के
  • विराट कोहली - 21 मैचों की 21 पारियों में 19 छक्के

इसके अलावा अभिषेक मैनचेस्टर में 53 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने T20I में अपने 400 रन पूरे कर सकते हैं। भारत के अब तक तीन ही बल्लेबाज़ ये कारनामा कर पाए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली (21 मैचों में 648 रन), रोहित शर्मा (16 मैचों में 467 रन) और हार्दिक पांड्या (21 मैचों में 441 रन) का नाम शामिल है।

खास बात तो ये भी है कि मैनचेस्टर टी20 अभिषेक के करियर का 200वां टी20 मुकाबला और 50वां टी20 इंटरनेशनल भी होगा। वो देश के लिए 49 T20I में 1546 रन और 199 टी20 मैचों में कुल 5912 रन बना चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार