श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम ने मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन टी20 (NZ vs IND 3rd T20) में न्यूजीलैंड के सामने महज़ 13.2 ओवर में 199 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले के हीरो अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) रहे, जिन्होंने धमाकेदार शतकीय पारी खेली।

Advertisement

वेलिंगटन के मैदान पर भारतीय टीम ने ही टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने शानदार बैटिंग की और 52 गेंदों पर 5 चौके 5 छक्के जड़कर नाबाद 89 रन बनाए। उनके अलावा फिन एलन ने 25 गेंदों पर 40 रन और बेवोन जैकब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 39 रन ठोके। इन्हीं पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। 

बात करें भारतीय गेंदबाज़ों की तो अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नितीश रेड्डी ने 1-1 विकेट झटका। भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।

Advertisement

यहां से Team India के सामने 199 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने मैदान पर तूफान उठा दिया। इन दोनों ने मिलकर 7.1 ओवर तक बैटिंग की और पहले विकेट के लिए 133 रन जोड़े। एक तरफ वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 4 चौके 4 छक्के लगाकर 45 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने तो 38 गेंदों पर 9 चौके 11 छक्के लगाकर 113 रनों की शतकीय पारी ही खेल दी।

वैभव-अभिषेक ने भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने श्रेयस अय्यर (10 गेंदों पर 05 रन) और संजू सैमसन (13 गेंदों पर 18 रन) को सस्ते में आउट कर दिया। हालांकि इसका कोई फायदा नहीं हुआ और मेहमान ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर नमन धीर के विनिंग शॉट के साथ शानदार जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

बताते चलें कि न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमीसन ने 2 विकेट झटके। वहीं मैथ्यू फिशऱ और मिचेल सेंटनर  ने एक-एक विकेट निकाला। गौरतलब है कि वेलिंगटन में भारत की जीत के साथ उन्होंने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार