NZ vs IND 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। हालांकि मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में एक ऐसा मौका आया, जब भारतीय खिलाड़ी रन आउट करने का सुनहरा अवसर गंवाने के बाद नाराज नजर आए।
यह वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 189 रन पर 3 विकेट था और डेरिल मिचेल के साथ बेवन जैकब्स क्रीज पर मौजूद थे। इसी दौरान डेरिल मिचेल ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में एक शॉट खेला। उस क्षेत्र में मौजूद भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गेंद उठाकर स्टंप्स की तरफ थ्रो किया। भारतीय टीम के पास बल्लेबाज को रन आउट करने का अच्छा मौका बन गया था, लेकिन इसे भुनाया नहीं जा सका।
दरअसल, युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव गेंदबाजी करने के बाद सटंप्स से काफी दूर जाकर खड़े हुए थे। अक्षर का थ्रो स्टंप्स की तरफ आया, लेकिन प्रिंस समय रहते गेंद कलेक्ट नहीं कर पाए और यह रन आउट पूरा नहीं हो पाया। इस मौके के हाथ से निकलने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी नाराज दिखाई दिए। अक्षर पटेल भी इस चूक से खुश नहीं थे और उनकी प्रतिक्रिया भी कैमरे में कैद हो गई।
VIDEO:
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने शानदार पारी खेलते हुए 52 गेंदों में 89 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों के सामने अच्छा स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 38 गेंदों में 113 रन ठोक दिए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। भारत ने 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।