India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने आखिरकार फॉर्म में वापसी कर ली है। गुरुवार (26 फरवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में 30 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जड़े।
इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही अभिषेक बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 11वीं बार ओपनिंग करते हुए पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली और इस लिस्ट में शिखर धवन की बराबरी की है।
इस लिस्ट में रोहित शर्मा (32) और केएल राहुल (21) ही अब उनसे आगे हैं।
हालांकि उन्होंने इस दौरान अपने टी-20 इंटनरेशनल करियर का दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक बनाया। उन्होंने 26 गेंदों में अपना पचास पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 2024 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था जो इस फॉर्मेट में उनका पहला अर्धशतक था।
बता दें कि मौजूदा वर्ल्ड कप में इससे पहले अभिषेक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इससे पहले चार में से तीन पारियों में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे।
टीमें:
जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।