India vs South Africa 3rd T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने रविवार (14 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 18 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जिसमे 3 चौके और 3 छक्के जड़े। इस मुकाबले में वह भारतीय टीम के टॉप स्कोरर रहे।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

अभिषेक ने इस मैच में भारतीय पारी की पहली गेंद पर लुंगी एंगिडी के खिलाफ छक्का जड़ा। वह पहले भारतीय बने हैं, जिन्होंने तीन बार टी-20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा है। उनके अलावा रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने 1-1 बार यह कारनामा किया।

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

भारत के लिए एक साल में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर रहने के मामले में अभिषेक दूसरे नंबर पर आ गए हैं। साल 2025 में आठवीं बार वह टीम के टॉप स्कोरर रहे और इस लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली (साल 2022) को पीछे छोड़ा।

जायसवाल-सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

इस मैच के बाद अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में साल 2025 में 53 छक्के जड़ चुके हैं। इसके साथ ही वह एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में आठवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल (52) और सचिन तेंदुलकर (51) को पीछे छोड़ा। 80 छक्के के साथ रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार