IND vs ZIM T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के पास एक खास व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। 

Advertisement

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार (23 जुलाई) से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाली इस सीरीज के मुकाबले 23, 25 और 26 जुलाई को खेले जाएंगे। लगातार दो टी20 सीरीज में जीत से दूर रही टीम इंडिया इस दौरे पर वापसी करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में सभी की नजरें इस टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों पर होंगी, खासकर विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर।

25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इस सीरीज में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल जिम्बाब्वे के अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा के नाम है। रजा ने दोनों टीमों के बीच खेले गए 11 टी20 मैचों में 194 रन बनाए हैं।

वहीं अभिषेक शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक सिर्फ 6 टी20 मैच खेले हैं, लेकिन इन मुकाबलों में 35.80 की शानदार औसत और 177.22 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 179 रन बना चुके हैं। ऐसे में उन्हें सिकंदर रजा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब सिर्फ 16 रनों की जरूरत है। अगर वह पहले ही मैच में यह आंकड़ा छू लेते हैं तो भारत-जिम्बाब्वे टी20 मुकाबलों के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. सिकंदर रजा – 194 रन (11 मैच)
  2. अभिषेक शर्मा – 179 रन (6 मैच)
  3. चामु चिभाबा – 172 रन (7 मैच)
  4. शुभमन गिल – 170 रन (5 मैच)
  5. ब्रायन बेनेट – 168 रन (6 मैच)
Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा अभिषेक शर्मा के पास एक और जबरदस्त रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है। भारत की ओर से जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में वह फिलहाल शुभमन गिल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो-दो अर्धशतक लगाए हैं। अगर अभिषेक इस सीरीज में एक और पचासा जड़ने में सफल रहते हैं तो वह शुभमन गिल को पीछे छोड़कर इस मामले में अकेले नंबर-1 होंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार