आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का खराब फॉर्म लगातार जारी है और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार उनकी लगातार चौथी हार है। अपनी टीम को लगातार हारता हुआ देख मालकिन काव्या मारन भी काफी नाखुश हैं और 6 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से मिली हार के दौरान जब वो स्टेडियम में थी तो उनके अलग-अलग रिएक्शन भी साफ देखे गए।

Advertisement

जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए तो काव्या मारन का रिएक्शन देखने लायक था। अभिषेक के खराब शॉट खेलने के बाद काव्या मारन पर जब कैमरा गया तो वो अभिषेक शर्मा के शॉट पर काफी नाराज दिखी और कुछ बोलती हुई नजर आईं। इस घटना के वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

पिछले सीजन में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजी यूनिट बनकर उभरी सनराइजर्स की टीम इस सीजन में खेले गए पहले मैच के बाद से लगातार फ्लॉप रही है। इस टीम के खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह है ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड का रन ना बनाना। गुजरात के खिलाफ मैच में हेड शुरुआती ओवर में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि अभिषेक शर्मा पांचवें ओवर में सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए।

हैरान करने वाली बात ये है कि पिछले सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अभिषेक शर्मा इतने बुरे दौर से गुजर रहे हैं कि वो इस साल अपना पहला छक्का नहीं लगा पाए हैं। हालांकि, लगातार चार हार के बावजूद हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। अभी भी उनके पास 9 मैच बचे हुए हैं और अगर वो इन 9 मैचों में वापसी करने में सफल रहते हैं तो वो आगे बढ़ने का ख्वाब देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार