ZIM vs IND 2nd T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बड़ी पारी नहीं खेल सके। पिछले मैच की तरह इस बार भी ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani) ने उन्हें अपनी तेज गेंदबाजी से परेशान किया और भारत को शुरुआती झटका दिया। 

Advertisement

जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (25 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम को अपने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए थे। ऐसे में दूसरे मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन जिम्बाब्वे के अनुभवी तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने उन्हें लगातार दूसरी बार अपना शिकार बना लिया।

यह विकेट भारतीय पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला। मुज़ारबानी ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिस पर अतिरिक्त उछाल मिला। अभिषेक शर्मा ने इस गेंद को ऑफ साइड की दिशा में गाइड कर दिया, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरह नहीं आई और पॉइंट की दिशा में हवा में चली गई। वहां मौजूद रयान बर्ल ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपक लिया।

VIDEO:

इस तरह अभिषेक शर्मा की पारी सिर्फ 8 गेंदों में 8 रन पर खत्म हो गई। अपनी छोटी पारी में उन्होंने 2 चौके जरूर लगाए, लेकिन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए। टीम के लिए इशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी कर 29 गेंदों में नाबाद 60 रन ठोके।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार