IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए तूफानी शतक जड़ा और अंत तक टिके रहे। वहीं आखिर में हेनरिक क्लासेन ने तेजी से रन जोड़े। इन पारियों के दम पर SRH ने दिल्ली के सामने 243 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।
आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार (21 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने 26 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक पूरा किया और 68 गेंदों में नाबाद 135 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। आखिरी के ओवरों में हेनरिक क्लासेन ने भी तेजी से रन जोड़े और 13 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेल दी। इन शानदार पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल ही एकमात्र विकेट लेने में सफल रहे।
टीमें इस मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एंगिडी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी
Also Read: LIVE Cricket Score
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आर स्मरण, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टन, दिलशान मदुशंका और हर्षल पटेल।