रावलपिंडी, 16 दिसम्बर| पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यहां रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच पांचवें दिन रविवार को ड्रॉ समाप्त हो गया। मैच में अधिकतर समय तक बारिश ही होती रही, जिससे कि आखिरकार मैच ड्रॉ पर जाकर समाप्त हुआ।

Advertisement

श्रीलंका ने पांचवें दिन 6 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में आखिरी दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में 2 विकेट पर 252 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे आबिद अली और बाबर आजम ने शतक लगाए।

Advertisement

शानदार बल्लेबाजी करते हुए आबिद ने 201 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। वह वर्ल्ड क्रिकेट के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे पदार्पण मंब शतक लगाया है। 

आबिद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल मार्च में अपने पदार्पण वनडे में 112 रन की शतकीय पारी खेली थी। बाबर ने 128 गेंदों पर 102 रन की नाबाद शतकीय पारी में 14 चौके जड़े। घर में बाबर का यह पहला शतक है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार