Abu Dhabi T10: अबुधाबी टी 10 लीग के 20वें मुकाबले में नार्दर्न वॉरियर्स ने पुणे डेविल्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस मुकाबले में नार्दर्न वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज वसीम मोहम्मद ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वसीम मोहम्मद ने अच्छे हाथ दिखाए और 13 गेंदों पर 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

Advertisement

इस विस्फोटक पारी के दौरान वसीम मोहम्मद ने 12 गेंदों पर ही 50 रन पूरे कर लिए थे। वसीम ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं इससे पहले अबु धाबी टी-10 लीग में खेले गए मैच में क्रिस गेल ने भी 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। टी-10 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से अब तीन खिलाड़ी शामिल हो गए हैं।

Advertisement

वसीम मोहम्मद और क्रिस गेल के अलावा अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने साल 2018 में 12 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ा था। वहीं अगर मैच की बात करें तो निकोलस पूरन की अगुआई वाली नार्दर्न वॉरियर्स इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पुणे डेविल्स को हराकर नार्दर्न वॉरियर्स ने लगातार पांचवी जीत है। 

नार्दर्न वॉरियर्स के गेंदबाज वेन पार्नेल ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2 ओवर में महज 5 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। पाकिस्तान के गेंदबाज वाहब रियाज ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार