चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले तीन सीजन के लिए रिटेन कर सकती है। धोनी के अलावा चेन्नई ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन करने का फैसला किया है। गायकवाड़ ने चेन्नई को आईपीएल 2021 का खिताब जिताने में अहम रोल निभाया था। बीसीसीआई के नियम के अनुसार हर टीम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार चेन्नई की टीम इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइऩ अली से भी बातचीत कर रही है। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ऐलान कर चुके हैं की आईपीएल 2022 भारत में खेला जाएगा, ऐसे में अली चेन्नई की स्लो और टर्निंग पिच पर अहम खिलाड़ी साबित हो सकती हैं। 

Advertisement

अगर अली चेन्नई के साथ नहीं रुकते, तो फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम कुरेन को रिटेन किए जाने वाले चौथे खिलाड़ी बनेंगे। हालांकि इसे लेकर फ्रेंचाइजी द्वारा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

फ्रेंचाइजी को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 30 नवंबर तक सौंपनी है और अगले महीने आईपीएल के अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना है। 

धोनी ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के एक इवेंट के दौरान इसके संकेत दिए थे की वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। धोनी ने कहा था कि वह अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेलंगे। 

धोनी ने कहा था, “ मैंने हमेशा अपने क्रिकेट को प्लान किया है, मैंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मुकाबला मेरे शहर रांची में खेला था, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी-20 मैच चेन्नई में होगा। चाहे अगले साल या आने वाले पांच सालों में, हम वास्तव में नहीं जानते।"  

Advertisement

यह पहली बार होगा जब चेन्नई की टीम सुरेश रैना को रिटेन नहीं करेगी। आईपीएल 2021 में रैना बेरंग रहे थे, जिसके चलते उन्हें नॉकआउट मुकाबले में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार