क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) बोर्ड के कुछ सदस्य बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को दोबारा से राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाने के लिए एकमत हैं। मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर बॉल टेम्परिंग का मामला सामने आने के बाद स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया था। स्मिथ ने भी हाल ही में कहा था कि वह फिर से टीम की कप्तानी संभालना चाहते हैं।

Advertisement

एबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मिथ को फिर से कप्तान बनाने की योजना पर आगामी एजेंडा में चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी तौर पर एबीसी का मानना है कि बोर्ड में इसे लेकर कुछ सदस्य एकमत हैं।

Advertisement

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा था कि ना तो सीमित ओवरों में और ना ही टेस्ट टीम के कप्तान को बदलने को लेकर चर्चा की गई है। स्मिथ को हटाने के बाद से टीम पेन टेस्ट टीम का जबकि एरॉन फिंच सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बने हुए हैं।

लैंगर ने एबीसी से कहा था, " हमारे दो बहुत ही अच्छे कप्तान हैं और आगे हमें एशेज और टी20 विश्व कप खेलना है। हमारा भविष्य अच्छा दिख रहा है। मीडिया में जारी चर्चाओं के बावजूद कप्तानी के लिए जगह उपलब्ध नहीं है।"

स्मिथ ने कहा कि उन्होंने इस विषय पर बहुत विचार किया है और जब भी कप्तानी की जरूरत होगी, तो वह कप्तानी करने के लिए तैयार होंगे।

स्मिथ ने न्यूज कॉर्प से कहा, " अगर वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) चाहते हैं, तो निश्चित रूप से ऐसा कुछ है जिसमें मुझे अब दिलचस्पी होगी।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार