इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मोइन ने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट औऱ हेड कोच सिल्वरवुड को दे दी है। हालांकि इसे लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है। 

Advertisement

मोइन अली ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट पर ध्यान फोकस करने औऱ परिवार के संग अधिक समय बिताने के चलते यह फैसला लिया है। 

Advertisement

मोइन अली ने कहा, " मुझे लग रहा था कि मैं संघर्ष कर रहा हूं, मैं भारत के खिलाफ ओल्ड ट्रैफोर्ड ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलना चाहता था, क्योंकि मेरे पास उस मैच में कुछ कीर्तिमान बनाने का मौका था, लेकिन वह रद्द हो गया। मैं भारत के खिलाफ इस सीरीज में वैसा प्रदर्शन नहीं कर सका, जैसा चाहता था। मुझे महसूस हुआ कि इस फॉर्मेट में मैं उतना ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा हूं जितना करना चाहिए। ऐसा मुझे पहले कभी महसूस नहीं हुआ था। मुझे नहीं लगता कि मैंने टेस्ट क्रिकेट में रुचि खो दी है, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने इस फॉर्मेट में बेस्ट प्रदर्शन करने की क्षमता खो दी है।"

34 साल के मोइन ने इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं और 28.29 की औसत से 2914 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 5 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में 195 विकेट भी दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने पांच बार पारी में 5 विकेट लिए हैं।। मोइन हाल ही में भारत के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे। 

मोइन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना भी मुश्किल  लग रहा है। हालांकि वह काउंटी और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

 

बता दें कि मोइन ने इयान बॉथम, गैरी सोबर्स और इमरान खान जैसे ऑलराउंडरों से कम पारियों में टेस्ट में 2000 रन और विकेट लेने का कारनामा किया था। वहीं मौजूदा आईसीसी ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग में वह तीसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

मोइन फिलहाल यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा है। ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ औऱ फाफ डु प्लेसिस के बाद इस सीजन उन्होंने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार