25 अगस्त,नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का समय ठीक नहीं चल रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के प्लेइंग इलेवन  में मौका मिलने के बाद अब खबर आई है कि आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब उन्हें कप्तानी से हटा सकती है ।  साथ ही ये खबरें हैं कि शायद पंजाब की टीम उन्हें रिटेन भी ना करे। 

 
Advertisement

मिरर की खबर के अनुसार किंग्स इलेवन पंजाब अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स या राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रे़ड कर सकती है। इसे लेकर इस हफ्ते के अंत तक किंग्स इलेवन पंजाब का मैनजमेंट कोई फैसला ले सकता है। 

Advertisement

बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने अश्विन को आईपीएल 2018 की नीलामी में 7.8 करोड़ की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा था। पिछले दो सीजन में वो टीम में कप्तान रहे, हालांकि कप्तानी और गेंदबाजी में इस दौरान कुछ खास नहीं कर सके। पंजाब के लिए अश्विन ने 28 मैचों में 25 विकेट अपने नाम किए।

अश्विन की जगह ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही हेड कोच माइक हेसन भी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से अलग होकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली और डैरेन लेहमन पंजाब का अगला कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार