विराट कोहली की टीम बेशक आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन फैंस के लिए सुकून की बात ये रही कि विराट ने बल्ले से अच्छी फॉर्म दिखाई और 2 शतक भी जड़े। अब फैंस विराट से यही उम्मीद कर रहे हैं कि वो अपनी ये फॉर्म वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जारी रखें और भारत को ये ट्रॉफी जितवाएं। विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से शुरू होने वाले इस फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं लेकिन इसी बीच विराट कोहली का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। मजे की बात ये है कि इस वीडियो में अनुष्का अपने पति विराट को स्लेज करती दिख रही हैं। दरअसल, ये वीडियो PUMA के एक इवेंट का है जहां अनुष्का और विराट दोनों पहुंचे हुए थे और इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ खूब मस्ती भी की। तभी होस्ट ने अनुष्का से विराट को स्लेज करने को कहा और फैंस को लोटपोट होने का मौका मिल गया।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट बल्लेबाजी करने की एक्टिंग करते हैं और पत्नी अनुष्का विकेटकीपर के रूप में पीछे खड़ी हुई उन्हें स्लेज करते हुए कहती हैं, 'कम ऑन-कम ऑन विराट, आज 24 अप्रैल है, आज तो रन बना ले।'

अनुष्का की स्लेजिंग देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं और विराट भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं लेकिन इसके बाद विराट ने भी अनुष्का को जवाब देते हुए कहा, 'तुम्हारी पूरी टीम ने अप्रैल, मई, जून और जुलाई में उतने रन नहीं बनाए हैं जितने मेरे मैच हैं।' विराट का ये जवाब सुनकर अनुष्का विराट के गले लग जाती हैं और कहती हैं कि आज से मैं इसकी टीम में।

इतना ही नही वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा विराट कोहली के मैदान पर जश्न मनाने के अंदाज की भी नकल करती हुई नजर आती हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार