Adam Gilchrist Picks His All Time IPL Champions XI: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने आईपीएल की अपनी ऑल टाइम चैंपियंस इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि इस महान विकेटकीपर बैटर ने अपनी खास टीम में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को चुना है जो कि बतौर खिलाड़ी आईपीएल का टाइटल जीते हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के पांच खिलाड़ियों को मिली जगह

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट ने IPL की ऑल टाइम चैंपियंस इलेवन में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा, पूरे पांच खिलाड़ियों को शामिल किया है। उन्होंने इस टीम में MI को बतौर कैप्टन पांच बार चैंपियंस का टाइटल जितवाने वाले कैप्टन रोहित शर्मा, मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव, विस्फोटक कैरेबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड, और यॉर्कर किंग के नाम से दुनियाभर में जाने जाने वाले जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को जगह दी है। ये सभी खिलाड़ियों लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेले हैं या फिर खेल रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को चुना कप्तान

एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी आईपीएल की ऑल टाइम चैंपियंस इलेवन टीम का कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को चुना है जिनकी अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार ये खिताब जीता। ये भी जान लीजिए कि उन्होंने CSK के भी कुल तीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी जिनमें महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा शामिल हैं।

इसके अलावा डेविड वॉर्नर, सुनील नारायण और भुवेश्वर कुमार भी एडम गिलक्रिस्ट की खास टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट की आईपीएल की ऑल टाइम चैंपियंस इलेवन

रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुनील नारायण, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, लसीथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार