आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज़ हो चुका है लेकिन ये आगाज़ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिहाज़ से बिल्कुल भी अच्छा होता नहीं दिख रहा है। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ।

Advertisement

माही की टीम को पावरप्ले में ही चार बड़े झटके लग गए और ये झटके किसी और ने नहीं बल्कि न्यूज़ीलैंड के दो तेज़ गेंदबाज़ों ने दिए। जी हां, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने ने सीएसके को पावरप्ले में ही मैच से बाहर कर दिया। दोनों गेंदबाज़ों ने अपने कोटे के तीन-तीन ओवरों में 11-11 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

Advertisement

बोल्ट ने फाफ डू प्लेसिस और सुरेश रैना के बड़े विकेट चटकाए जबकि मिल्ने ने मोईन अली और महेंद्र सिंह धोनी के बड़े विकेट लिए। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 12.2 ओवरों में 67 रन बना लिए हैं जबकि अभी सिर्फ 6 विकेट हाथ में हैं।

आपको बता दें कि मुंबई की टीम में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या नहीं हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में सौरभ तिवारी और अनमोलप्रीत सिंह को मौका दिया गया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनमोलप्रीत सिंह अपने आईपीएल डेब्यू पर कमाल कर पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार