Adam Voges All Time XI: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एडम वोग्स (Adam Voges) ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। 20 टेस्ट मैचों में 61.88 की शानदार औसत से रन बनाने वाले एडम वोग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अपने ही देश यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। 

Advertisement

एडम वोग्स की प्लेइंग इलेवन में 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। एडम वोग्स ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर एडम वोग्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर बतौर ओपनर एडम वोग्स की टीम में नजर आ रहे हैं।

Advertisement

एडम वोग्स ने अपनी टीम का कप्तान रिकी पोंटिंग को बनाया है। एडम वोग्स की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में पाकिस्तान से एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। एडम वोग्स ने एडम गिलक्रिस्ट को अपनी टीम का विकेटकीपर बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है एडम वोग्स की ऑल टाइम इलेवन टीम: मैथ्यू हेडन, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, कुमार संगकारा, जैक कैलिस, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, डेल स्टेन, स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्लेन मैक्ग्रा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार