इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन से कुछ और नई टीमें खेलती दिख सकती हैं और इस क्रम में गौतम अडानी की मालिकाना हक वाली अडानी ग्रुप तथा संजीव गोयनका की मालिका हक वाली आरपीएसजी लीग में अपनी टीमें बनाने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। आईपीएल में फिलहाल आठ टीमें भाग लेती है।

Advertisement

इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि आईपीएल में नौवीं टीम को भी शामिल किया जा सकता है, लेकिन इस बात की भी संभावना है कि अडानी ग्रुप और आरपीएसजी की लीग में अपनी टीमें हो सकती है और इससे आईपीएल में अब 10 टीमें खेलते हुए दिख सकती हैं।

Advertisement

इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अहमदाबाद के पास स्थित मोटेरा स्टेडियम को आईपीएल टीम और उसकी क्षमता के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

हालांकि अभी इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आईपीएल में और टीमें होगी या नहीं और अगर होगी तो क्या वो 2021 में लीग में खेलेगी या उसके बाद खेलेंगी।

गोयनका की इससे पहले भी आईपीएल टीम थी, जिसका नाम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स था और इस टीम ने 2016 और 2017 में लीग में भाग लिया था। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण दो साल के लिए आईपीएल से निलंबित कर दिया गया था। महेंद्र सिंह धोनी इसके कप्तान थे और यह एक बार फाइनल भी खेली थी।

अडानी ग्रुप पहले भी खुले तौर पर आईपीएल में अपनी टीम खरीदने की बात कर चुके हैं।

Advertisement

इस बीच, ऐसी भी खबरें है कि मलयालम अभिनेता और निर्माता मोहनलाल भी आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी खरीदने की इच्छा जता चुके हैं। वह हाल में आईपीएल 2020 में दुबई में दिखे थे।

हालांकि अगर बीसीसीआई अन्य टीमों को आईपीएल में रखने का फैसला करता है तो प्रत्येक टीम के हित में यह होगा कि उनके पास एक बड़ी आईपीएल नीलामी होगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार