क्राइस्टचर्च, 29 नवम्बर भारत की युवा तेज गेंदबाजी सनसनी अर्शदीप सिंह ने अपने साथी तेज गेंदबाज उमरान मलिक की सराहना करते हुए कहा कि उमरान अपनी तेज गेंदबाजी से मैदान में उनके लिए चीजें आसान बना रहे हैं।

Advertisement

अर्शदीप और उमरान दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में अपना पदार्पण किया था। दोनों को एक साथ गेंदबाजी करने में मजा आया।

Advertisement

उन्होंने कहा, मेरे लिए उमरान के साथ खेलना मजेदार अनुभव है। उमरान 155 किमी प्रति घंटे की ऱफ्तार से गेंदबाजी कर मेरे लिए चीजें आसान बनाते हैं। हमें मैदान में और उसके बाहर अपनी साझेदारी पसंद है। उम्मीद करता हूं कि यह साझेदारी लम्बे समय तक बनी रहेगी। मुझे नहीं लगता कि मेरी यात्रा आसान या चुनौतीपूर्ण है।

अर्शदीप ने तीसरे वनडे की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, एक खिलाड़ी के तौर पर हम खेलने और प्रक्रिया का आनंद लेने पर ध्यान देते हैं और इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते कि क्या आसान है और क्या चुनौतीपूर्ण। जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ करते हैं तो अच्छा लगता है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ते हैं और इस बारे में नहीं सोचते कि मैं अगले साल यहां रहूंगा या नहीं।

अर्शदीप ने भारत के लिए 21 टी20 खेले हैं और 33 विकेट लिए हैं।

अर्शदीप ने तीसरे वनडे की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, एक खिलाड़ी के तौर पर हम खेलने और प्रक्रिया का आनंद लेने पर ध्यान देते हैं और इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते कि क्या आसान है और क्या चुनौतीपूर्ण। जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ करते हैं तो अच्छा लगता है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ते हैं और इस बारे में नहीं सोचते कि मैं अगले साल यहां रहूंगा या नहीं।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार