AFG vs BAN Match Prediction, UAE ODI Tri-Series 2026: यूएई वनडे ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच बुधवार, 21 अक्टूबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल साल 2025 में अबू धाबी में ही खेला गया था। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने 293 रन डिफेंड करके बांग्लादेश को 200 रनों से एक तरफा मात दी थी। इसके मुकाबले के स्टार प्लेयर इब्राहिम जादरान (111 गेंदों पर 95 रन) और बिलाल सामी (33 रन देकर 5 विकेट) रहे थे।
AFG vs BAN: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi Pitch Report
अबू धाबी की पिच धीमी है, जिस पर समय बीतने के साथ बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना मुश्किल होता जाता है। पुरानी गेंद का सामना करना भी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि असमान उछाल के साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं होगा। ऐसे में बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए पहले बल्लेबाज़ी करना अहम होगा।
इस मैदान पर अब तक 59 ODI इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 40 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 252 रन रहा है।
AFG vs BAN ODI Head To Head Record
कुल - 22
अफगानिस्तान - 11
बांग्लादेश - 11
AFG vs BAN ODI: Where to Watch?
UAE ODI Tri-Series 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode app पर इन्जॉय कर सकते हैं।
AFG vs BAN: Player to Watch Out For
अफगानिस्तान की टीम से रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान और राशिद खान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो नजमुल हुसैन शान्तो, तंजीद हसन और तस्कीन अहमद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Afghanistan vs Bangladesh Probable Playing XI
Afghanistan ODI Probable Playing XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (कप्तान), हशमतुल्लाह शहीदी, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह गज़नफर, फजलहक फारूकी, जिया-उर-रहमान/बिलाल सामी।
Bangladesh ODI Probable Playing XI: तंजिद हसन तमीम, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय (कप्तान), मोसद्देक हुसैन, सैफ हसन, नुरुल हसन (विकेटकीपर), रिशाद हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
Afghanistan vs Bangladesh Today's Match Prediction
UAE ODI Tri-Series के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
AFG vs BAN Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, AFG vs BAN Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Afghanistan vs Bangladesh Match Preview, UAE ODI Tri-Series 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।