Afghanistan vs Pakistan, 3rd T20I Dream 11 Team

Advertisement

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भी शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। अब तक इस सीरीज में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, वहीं अफगानिस्तान ने शानदार खेल दिखाया है। पाकिस्तान के खिलाड़ी रनों के लिए तरसते नज़र आए हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन इमाद वसीम ने बनाए हैं। इमाद ने 2 मैचों में कुल 82 रन जोड़े हैं, वहीं गेंदबाज़ी में सबसे सफल खिलाड़ी इहसानुल्लाह हैं जिन्होंने 2 मैचों में कुल 3 विकेट झटके। अफगानिस्तान टीम की बात करें तो उनके लिए सबसे सफल बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज हैं जिन्होंने 2 मैचों में 60 रन जोड़े हैं। मोहम्मद नबी (52), इब्राहिम जादरान (47), और नजीबुल्लाह जादरान(40) ने भी अच्छे रन बनाए हैं। टीम के सभी गेंदबाज़ों ने विकेट झटके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी (4 विकेट) ने चटकाए हैं।

AFG vs PAK 3rd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 27 मार्च 2023
समय - 09:30 PM IST
वेन्यू - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

AFG vs PAK T20I, Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 131 रन रहता है और स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में भी यहां एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को नहीं मिला।

अफगानिस्तानी गेंदबाज़ों ने पाकिस्तान को पहले मैच में 20 ओवर में सिर्फ 92 रन ही बनाने दिए थे जिसके बाद उन्होंने महज 17.5 ओवर में टारगेट हासिल करके जीत हासिल कर ली थी।

सीरीज के दूसरे मैच में भी अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

AFG vs PAK Head-to-Head

कुल - 05
पाकिस्तान- 03
अफगानिस्तान - 02

AFG vs PAK 3rd T20I: Where to Watch?

Advertisement

यह मुकाबला क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म फैन कोर्ड पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Pakistan vs Afghanistan, 3rd T20I Dream 11 Team

विकेटकीपर - रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद हारिस
बल्लेबाज- नजीबुल्लाह जादरान, सईम अयूब
ऑलराउंडर - मोहम्मद नबी (उपकप्तान), इमाद वसीम (कप्तान) अज़मतुल्लाह उमरज़ई
गेंदबाज - राशिद खान, इहसानुल्लाह, मुजीब-उर-रहमान, फजलहक फारूकी

Advertisement

Afghanistan 3rd T20I Probable Playing XI 

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (wk), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह ज़द्रान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद ख़ान (c), मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नवीन-उल-हक

Pakistan 3rd T20I Probable Playing XI 

Advertisement

सईम अयूब, मोहम्मद हारिस, अब्दुल्ला शफीक, तैय्यब ताहिर, आजम खान (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मोहम्मद नवाज, इमाद वसीम, नसीम शाह, ज़मान खान, इहसानुल्लाह

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार