जिम्बाब्वे के क्रिकेटर इनोसेंट काया (Innocent Kaia) ने मंगलवार को हरारे में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी 20 मुकाबले में सभी को हैरान कर दिया। इनोसेंट काया ने हैरतअंगेज कैच पकड़कर फैंस का दिल जीता है। काया इस कैच को लपकते वक्त बाउंड्री के इतना करीब चले गए थे कि उनके और बाउंड्री की लाइन के बीच महज 1 चावल के दाने जितना ही फर्क था।

Advertisement

अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह ज़ज़ई के बल्ले से जब गेंद निकली तो वो एक निश्चित सिक्स ही लग रही थी लेकिन, इनोसेंट काया के इरादे कुछ और ही थे। ओवर-द-विकेट एंगल से तेंदई चतरा की शॉर्ट गेंद का सामना करते हुए हजरतुल्लाह ज़ज़ई ने डीप मिड-विकेट क्षेत्र में गेंद को लपेटा।

Advertisement

अब यहां इनोसेंट काया ने अपना जादू चलाया और निश्चित सिक्स को कैच में बदल दिया। काय की इस शानदार फील्डिंग को देखने के बाद कमेंटेटरों के साथ-साथ मैदान पर मौजूद फैंस का रिएक्शन भी देखने लायक था। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मुकाबले को अफगानिस्तान टीम ने 35 रनों से जीतने में कामयाबी पाई। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान टीम ने जिम्बाब्वे को उसी के घर में 3-0 से सीरीज में शिकस्त दे दी है। नूर अहमद को मैन ऑफ द मैच मिला वहीं नजीबुल्लाह ज़दरान मैन ऑफ द सीरीज रहे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार