Cricket Image for Rohit Sharma Play Street Cricket Before Ind Vs Eng Tour (Rohit Sharma gully cricket)
Ind vs Eng: टीम इंडिया अगले कुछ दिनों में इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होने वाली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिटमैन को आराम दिया गया था। इस बीच रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में रोहित शर्मा को वर्ली की सड़क पर लोकल लोगों के साथ गली में क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। रोहित शर्मा को साथ खेलता देखकर स्थानीय लोगों की खुशी देखते बनती थी। इससे पहले भी कई बार रोहित शर्मा को कई बार फैंस को एंटरटेन करते हुए देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: 5 क्रिकेटर्स जिनपर लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी