भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में दूसरे सुपर ओवर में हराया था। यह किसी इंटरनेशनल मैच में पहला उदाहरण है जब दो सुपर ओवर फेंके गए। कुछ नियमों की 'अनदेखी' की गई क्योंकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहले सुपर ओवर में 'रिटायर्ड आउट/रिटायर्ड हर्ट' होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए। हालांकि मैच के दौरान अफगानिस्तान के किसी भी खिलाड़ी ने कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की थी। हालांकि अब इस चीज पर अफगानिस्तान के ऑलराउंडर करीम जनत (Karim Janat) ने कहा है कि रोहित को दोबारा बल्लेबाजी करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी।

Advertisement

करीम जनत ने कहा है कि, "हमें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। हमारे मैनेजमेंट ने अंपायरों से बात की। रोहित बल्लेबाजी करने आए, लेकिन हमें बाद में पता चला कि उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी। अगर आप रिटायर आउट भी हो गए तो भी आप दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आ सकते। हम अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते क्योंकि जो हुआ वह हो गया। कप्तान और कोच ने इस बारे में बाद में चर्चा की, लेकिन यह सब उनके बीच था।"

Advertisement

आपको बता दे कि पहले सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने वाले कप्तान रोहित ने अंतिम गेंद से ठीक पहले खुद को रिटायर आउट कर लिया और रिंकू सिंह आये क्योंकि वो विकेटों के बीच तेज है। एमसीसी कानूनों के अनुसार, दूसरे सुपर ओवर के मामले में, खिलाड़ी 'रिटायर्ड आउट' होता है, वह दूसरे में बल्लेबाजी नहीं कर सकता है। हालांकि  रोहित ने दूसरे में बल्लेबाजी की, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने अंपायरों से बातचीत की लेकिन फिर भी रोहित ने बल्लेबाजी की और जीत में अहम भूमिका निभाई।

Also Read: Live Score

रोहित ने आखिरी मैच में इस फॉर्मेट में रिकॉर्ड 5वां शतक लगाया था। भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था। यह 1 जून से शुरू होने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम की आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज है। भारत इस समय 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार