राशिद खान (Rashid Khan) और नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने मंगलवार (25 जून) को सेंट विसेंट के अर्नोस वले ग्राउंड में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड के बेहद रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 8 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश टीम बाहर हो गई है। बता दें कि अफगान टीम पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची।

Advertisement

सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला गुरुवार (27 नवंबर) को साउथ अफ्रीका से त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा। 

Advertisement

बारिश से बाधित इस मुकाबले में ओवर की संख्या घटाकर 19 ओवर कर दी गई थी और टारगेट कम कर के 114 रन कर दिया गया था। लेकिन अफगानिस्तान 17.5 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 49 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 54 रन की पारी खेली। लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। 

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और नवीन उल हक ने 4-4 विकेट, फजलहक फारुकी और गुलबदीन नायब ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।  

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बहुत धीमी रही और रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर 10.4 ओवर में 59 रन जोड़े।  गुरबाज ने 55 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। कप्तान राशिद खान ने नाबाद 19 रन और इब्राहिम जादरान ने 18 रन की पारी खेली। जिसके चलले अफगानिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसाव पर 115 रन बनाए। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए रिशाद खान ने तीन विकेट, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट लिया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार