21 अगस्त,(CRICKETNMORE)। हजरतुल्लाह जजई के तूफानी अर्धशतक और राशिद खान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान आयरलैंड को 16 रनों से हरा दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

बारिश के खलल के कारण इस मुकाबले में ओवरों की संख्या घटाकर 18 कर दी गई। जीत के लिए 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम हजरतुल्लाह और मोहम्मद शहजाद ने मिलकर शानदार शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 

हजरतुल्लाह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए।  वहीं शहजाद ने 29 रन और स्टेनकिजई ने 31 रन बनाए। इसके अलावा टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

इसके जवाब में आयरलैंड 144 रन ही बना सकी। कप्तान गैरी विल्सन ने सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली। 

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने तीन, अफताब आलम, मुजीब उऱ रहमान ने दो-दो, वहीं फरीद अहमद औऱ मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार