21 अगस्त,(CRICKETNMORE)। हजरतुल्लाह जजई के तूफानी अर्धशतक और राशिद खान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान आयरलैंड को 16 रनों से हरा दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड
बारिश के खलल के कारण इस मुकाबले में ओवरों की संख्या घटाकर 18 कर दी गई। जीत के लिए 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम हजरतुल्लाह और मोहम्मद शहजाद ने मिलकर शानदार शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
हजरतुल्लाह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। वहीं शहजाद ने 29 रन और स्टेनकिजई ने 31 रन बनाए। इसके अलावा टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
इसके जवाब में आयरलैंड 144 रन ही बना सकी। कप्तान गैरी विल्सन ने सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली।
अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने तीन, अफताब आलम, मुजीब उऱ रहमान ने दो-दो, वहीं फरीद अहमद औऱ मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट हासिल किया।