Ireland vs Afghanistan, 4th T20I: नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) के तूफानी अर्धशतक औऱ राशिद खान (Rashid Khan) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने सोमवार (15 अगस्त) को बेलफास्ट में खेले गए बारिश से बाधित चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड को 27 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी कर ली है। बता दें कि बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ था, जिसके चलते ओवरों की संख्या घटाकर 11 ओवर प्रति पारी कर दी गई।अफगानिस्तान के 132 रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम 105 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड को 28 रन के कुल स्कोर पर कप्तान एंड्रयू बालबर्नी के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 41 रन बनाए। टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद मलिक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा राशिद खान और नवीन उल हक ने दो-दो विकेट, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 11 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन का विशाल स्कोर बनाया। नजीबुल्लाह ने 24 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं राशिद खान ने 10 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था। गुरबाज ने भी 24 रन का योगदान दिया।

आयरलैंड के लिए गैरेथ डेलनी ने तीन विकेट, फियोन हैंड, मार्क अडायर और बैरी मैकआर्थी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार