देहरादून, 21 फरवरी (CRICKETNMORE)| मोहम्मद नबी (नाबाद 49) और नजीबुल्लाह जादरान (नाबाद 40) के उपयोगी पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने गुरुवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में आयरलैंड को पांच विकेट से शिकस्त दी। अफगानिस्तान की आयरलैंड पर यह लगातार आठवीं टी-20 जीत है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

आयरलैंड ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 132 रन का स्कोर बनाया। 

Advertisement

आयरलैंड के लिए जॉर्ज डॉकरैल ने सर्वाधिक नाबाद 34, स्टुअर्ट पोयंटर ने नाबाद 31, कप्तान पॉल र्स्टलिंग ने 23 और स्टुअर्ट थॉम्पसन ने 18 रनों का योगदान दिया। 

अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और मोहम्मद नबी ने दो-दो और मुजीब उर रहमान तथा करीम जनत ने एक-एक विकेट लिए। 

आयरलैंड से मिले 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 50 रन के अंदर अपने पांच विकेट गंवा दिए। 

इन पांच विकेटों में हजरतउल्लाह जजई (11), कप्तान असगर अफगान (5), शमीउल्लाह शेनवारी (17), करीम जनत (0) और शराफुद्दीन अशरफ (6) के विकेट शामिल हैं। 

Advertisement

हालांकि इसके बाद नबी और जादरान ने अफगानिस्तान को और कोई झटका नहीं लगने दिया और चार गेंद शेष रहते जीत दिला दी। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 86 रन की अविजित साझेदारी की। 

नबी ने 40 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। नबी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। जादरान ने 36 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। 

आयरलैंड के लिए बायड रेंकिन ने दो और पीटर चेज, जोशुआ लिटल तथा शेन गेटकाटे ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच शनिवार को यहां खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार