Pakistan vs Afghanistan T20I Highlights: इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) और सेदिकुल्लाह अटल (Sediqullah Atal) के शानदार अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने मंगलवार (2 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान को 18 रन से हरा दिया। सीरीज में अफगानिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम को 10 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद अटल औऱ जादरान ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 113 रन की बेहतरीन साझेदारी की। टॉप स्कोरर रहे जादरान ने 45 गेंदों में 65 रन ( आठ चौके और एक छ्क्का) वहीं अटल ने 45 गेंदों में 64 रन ( तीन चौके और तीन छक्के) की पारी खेली। इन दोनों के अलावा बल्लेबाजी करने उतरा टीम का कोई और खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। जिसके चलते अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने 4 विकेट और सईम अयूब ने  1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही औऱ इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। मिडल ऑर्डर में फखर जमान ने 25 रन और कप्तान सलमान आगा ने 20 रन बनाए और 111 रन के स्कोर तक पाकिस्तान ने 9 विकेट गंवा दिए। इसके बाद हारिस रऊफ ने सुफियान मुकिम के साथ दसवें विकेट के लिए 40 रन की नाबाद साझेदारी की। जो पाकिस्तान के लिए इस फॉर्मेट में 10वें विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। 

रऊफ ने 18 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए, जिसमें चार छक्के जड़े, वहीं मुकिम ने नाबाद 7 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में नूर अहमद,मोहम्मद नबी, फजलहक फारूकी और कप्तान राशिद खान ने 2-2 विकेट हासिल किए। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार