इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) के शतक, फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) और गुलबादीन नायब (Gulbadin Naib) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने शुक्रवार (25 नवंबर) को पल्लेकेले इंटरनेशऩल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 60 रन से हरा दिया। यह श्रीलंका के खिलाफ उसकी सजरमीं पर अफगानिस्तान की यह पहली जीत है। अफगानिस्तान ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत खराब रही और 16 रन के कुल स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन पथुम निसांका ने एक छोर संभाले रखा। निसांका मे 83 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। इसके बाद नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए वानिंदु हसरंगा ने तूफानी पारी खेली। हसरंगा ने 46 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दस चौके और दो छक्के जड़े। निसांका और हसरंगा के अलावा बल्लेबाजी में मेजबान टीम के सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे। 

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए फारूकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 49 रन देकर चार विकेट लिए। गुलबादीन ने तीन विकेट, यामीन अहमदजई ने दो विकेट और राशिद खान ने एक विकेट हासिल किया।  

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज जादरान ने शानदार शतक जड़ा और 120 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 53 रन, रहमत शाह ने 52 रन और नजीबुल्लाह जादरान ने 42 रन की पारी खेली।  

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट, महीश थीक्षणा,कसुन रजीथा, धनंजय लक्षन औऱ लाहिरू कुमारा ने एक-एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार