20 फऱवरी, (CRICKETNMORE)। गुलाबदिन नाइब और नजीबुल्लाह के अर्धशतकों और राशिद खान की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर के सुपर सिक्स राउंड में यूएई की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। यूएई से मिले 178 रन के टारगेट को अफगानिस्तान की टीम ने 34.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और तीन विकेट सिर्फ 38 रन पर ही गिर गए। इसके बाद गुलाबदिन ने पारी में एक छोर संभाला लेकिन दूसरी तरफ थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। जिसके साथ नजीबुल्लाह ने जमकर उनका साथ दिया। 

Advertisement

गुलाबदिन ने 97 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। वहीं नजीबुल्लाह ने 64 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 

इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 18 रन पर ही गिर गए। इसके बाद शाईमैन अनवर के 64 रन और मोहम्मद नावेद की 45 रन की पारी की बदौलत यूएई ने 43 ओवरों में 177 रन बनाए।

अफगानिस्तान  के लिए राशिद ने 9 ओवरों में 41 रन देकर यूएई के पांच बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाया। वहीं दौलत जादरान ने तीन, और मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार