अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राशिद खान आए दिन कोई न कोई पोस्ट या वीडियो शेयर करते हुए फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। राशिद खान पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के काफी बड़े फैन हैं। कई मौकों पर राशिद को धोनी की तारीफ करते हुए देखा गया है।

Advertisement

इस बीच राशिद खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। राशिद खान द्वारा शेयर किया गया वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल वीडियो में राशिद, धोनी की तरह ही हैलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए राशिद ने लिखा, 'हेलीकॉप्टर अफगानिस्तान में लैंड हो चुका है।'

Advertisement

इस वीडियो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इसे केवल इंस्टाग्राम पर ही 10 लाख से ज्याादा बार देखा जा चुका है। वहीं फैंस भी राशिद के धोनी अवतार को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह राशिद धोनी भाई की याद आ गई।'

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या धोनी भाई से सीखा है हैलीकॉप्टर शॉट मारना?' बता दें कि राशिद खान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं। आईपीएल सीजन 13 में राशिद खान ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 16 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार