आयरलैंड क्रिकेट टीम (Ireland Cricket Team) अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गई है। यूएई अफगानिस्तान का घरेलू मैदान होगा, लेकिन मेजबान टीम अब तक नहीं पहुंची है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने आयरलैंड के साथ होने वाली इस सीरीज के लिए अब तक टीम की घोषणा नहीं की है जबकि उनके खिलाड़ियों को अब तक वीजा भी नहीं मिला है।

Advertisement

आयरलैंड की टीम ने अबू धाबी स्टेडियम पहुंचने के बाद टिवटर पर कहा, "टीम के खिलाड़ी पहली बार अबू धाबी पहुंचे। सभी ट्रेनिंग और अभ्यास सख्त प्रोटोकॉल के तहत होंगे।"

Advertisement

इस बीच एसीबी के पूर्व मीडिया मैनेजर एम. इब्राहिम ने कहा, "मेहमान मेजबान का इंतजार कर रहे हैं। आयरलैंड क्रिकेट टीम यूएई पहुंची। एसीबी ने अब तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है।"

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 18 जनवरी से अबू धाबी में शुरू होने की संभावना है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार